Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Opration Sindoor ने भारत की सैन्य तत्परता दिखाई, उत्तरी सीमा पर हालात स्थिर: सेना प्रमुख

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में भारत की तत्परता, रणनीतिक स्पष्टता और निर्णायक क्षमता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया है।

सेना प्रमुख ने देश की उत्तरी सीमा की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए कहा कि फिलहाल हालात स्थिर हैं, लेकिन सुरक्षा बलों को लगातार सतर्क बने रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच भरोसा बढ़ाने के प्रयासों से स्थिति में धीरे-धीरे सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

चीनी सीमा पर भी पूरी तरह सतर्क भारत

चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर पूछे गए सवाल पर जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना की तैनाती संतुलित और मजबूत बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा पर हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है।

सटीक और सीमित कार्रवाई थी ऑपरेशन सिंदूर

सेना प्रमुख ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाने वाला ऑपरेशन सिंदूर पूरी सटीकता के साथ अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने बीते वर्ष 6 और 7 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। करीब 22 मिनट तक चली इस सैन्य कार्रवाई में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक स्ट्राइक की गई थी, जिससे आतंकियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा था।

सुरक्षा और विश्वास दोनों पर फोकस

सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि सुरक्षा उपायों के साथ-साथ आम नागरिकों के साथ विश्वास बहाली के प्रयास भी सेना की प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इन प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img