Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

World News: थाईलैंड में बड़ा रेल हादसा, निर्माणाधीन साइट की क्रेन ट्रेन पर गिरी, 22 की मौत, 30 से अधिक घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: थाईलैंड में बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना राजधानी बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर दूर सिखियो जिले में हुई। हादसे का शिकार हुई ट्रेन बैंकॉक से देश के उत्तर-पूर्वी उबोन रतचथानी प्रांत की ओर जा रही थी।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां हाई-स्पीड रेल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण स्थल पर लगी एक क्रेन अचानक पटरी से गुजर रही ट्रेन पर गिर गई। क्रेन गिरते ही ट्रेन पटरी से उतर गई और उसके कुछ डिब्बों में आग लग गई।

राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सामने आए वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि बचावकर्मी ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाल रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन में सीटों की क्षमता के आधार पर करीब 195 यात्रियों के सवार होने की जानकारी है, हालांकि वास्तविक संख्या इससे अलग हो सकती है। थाईलैंड सरकार ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img