Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

BMC Polls: अक्षय कुमार बने पहले वोटर, जॉन अब्राहम ने परिवार के साथ किया मतदान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, साथ ही महाराष्ट्र की कुल 29 महानगरपालिकाओं में भी वोट डाले जा रहे हैं। बीएमसी चुनाव में न केवल आम नागरिक, बल्कि फिल्मी सितारे भी सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं और नागरिकों से मतदान की अपील कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार से लेकर सुनील शेट्टी, तमन्ना भाटिया, गुलजार और अन्य कई हस्तियों ने न सिर्फ मतदान किया, बल्कि वोट डालने की अहमियत को लेकर अपने विचार भी साझा किए।

सुनील शेट्टी बोले

अभिनेता सुनील शेट्टी ने नागरिकों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, “सभी को वोट करना चाहिए। मेरा मानना है कि यह सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। आप अपने क्षेत्र में प्रोग्रेस देखोगे, तभी देश की उन्नति होगी।”

‘जिम्मेदार नागरिक बनें, वोट डालें’

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी मतदान किया और नागरिकों से जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “प्लीज जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज पूरा करें और वोट डालें।”

अक्षय कुमार बोले- ‘हमें डायलॉगबाजी नहीं, वोट करना चाहिए’

अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में मतदान करते हुए मुंबईकरों से अपील की। उन्होंने कहा, “आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में वोट करें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है तो हमें डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए और यहां आकर वोट करना चाहिए।”

यात्रा से वक्त निकालकर वोट डालने पहुंचे गुलजार

91 वर्षीय गीतकार गुलजार ने भी मतदान किया। यात्रा से वक्त निकालते हुए उन्होंने कहा, “लोगों से हर बार यह अपील करते हैं कि यह आपका हक है, प्लीज अपना हक अदा करो, वरना शिकायत नहीं कर पाओगे। मैं यात्रा पर था, लेकिन मैंने मौका निकालकर आकर वोट डाला।”

ट्विंकल खन्ना ने भी किया मतदान

अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इससे हमें कंट्रोल का एहसास होता है। थोड़ी पावर मिलती है। मैं आदत और उम्मीद दोनों की वजह से वोट दे रही हूं।”

मतदान करने पहुंचे अक्षय से बच्ची ने मांगी मदद, कहा ‘पापा कर्जे में हैं’

अक्षय कुमार जब मतदान करने पहुंचे, तो एक बच्ची उनसे मिलने आई और मदद की गुहार लगाई, उसने कहा कि उसके पिता कर्जे में हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने बच्ची को रोका, लेकिन अक्षय कुमार ने उसे अपनी बात रखने का अवसर दिया और कहा, “आप अपना नंबर दे दो।”

नाना पाटेकर बोले- ‘अपने अधिकार का इस्तेमाल करें’

अभिनेता नाना पाटेकर ने भी बीएमसी चुनाव में मतदान किया और नागरिकों से अपील की कि वे अपने मतदान अधिकार का उपयोग करें। उन्होंने कहा, “मैं वोट डालने के लिए तीन घंटे से ज्यादा सफर करके आया हूं, क्योंकि लोकतंत्र में यह जरूरी है।”

सान्या मल्होत्रा ने किया मतदान

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी आज बीएमसी चुनाव में मतदान करने पहुंचीं। इसके अलावा म्यूजिशियन विशाल ददलानी ने भी वोट डाला।

इन सितारों ने भी डाला वोट

अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी बीएमसी चुनाव में मतदान करने पहुंचीं। इसके अलावा आमिर खान का परिवार, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सुनील शेट्टी ने भी वोट डाला।

हेमा मालिनी ने की मतदान की अपील

हेमा मालिनी ने मतदान की अहमियत को लेकर जनता से अपील की। उन्होंने कहा, “अगर आपको सुरक्षा चाहिए, स्वच्छ हवा चाहिए, गड्ढा मुक्त सड़क चाहिए तो वोट डालिए। मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि वोट डालने आइए।”

माता-पिता के साथ वोट डालने पहुंचे जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ बीएमसी चुनाव में मतदान करने पहुंचे।

90 साल के सलीम खान भी पहुंचे मतदान केंद्र

सलमान खान के पिता 90 वर्षीय सलीम खान ने भी बीएमसी चुनाव में वोट डाला। उन्होंने कहा, “मैंने वोट किया, आप भी वोट कीजिए।”

मनीष पॉल और राजेश रोशन भी पोलिंग बूथ पहुंचे

अभिनेता मनीष पॉल और ऋतिक रोशन के पिता राजेश रोशन ने भी मतदान किया और नागरिकों से वोट डालने की अपील की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img