Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

ओशिवारा फायरिंग मामले में कमाल आर खान की गिरफ्तारी, कबूल किया जुर्म, कोर्ट में होगी पेशी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कमाल आर खान, जो एक अभिनेता-निर्माता और विवादित फिल्म समीक्षक के रूप में जाने जाते हैं, हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में हैं। शुक्रवार को उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। केआरके, जो 18 जनवरी को मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक रिहायशी इमारत पर चार राउंड गोलियां चलाने के आरोप में पकड़े गए थे, पुलिस पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

कोर्ट में पेशी

खबरों के मुताबिक, ओशिवारा में हुई गोलीबारी के मामले में पूछताछ के बाद कमाल आर खान को गिरफ्तार किया गया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

जुर्म कबूल किया, दी सफाई

ओशिवारा गोलीबारी के मामले में पुलिस हिरासत में केआरके ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहे थे और उसी दौरान उसने चेक करने के लिए घर के पास स्थित जंगल में गोली चलाई थी। उनका दावा है कि उनका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।

निर्देशक और मॉडल को निशाना बनाने का आरोप

पुलिस ने केआरके की बंदूक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच के लिए दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। 18 जनवरी को ओशिवारा की एक बिल्डिंग पर गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस ने दो गोलियां बरामद की, जिनमें से एक गोली दूसरी मंजिल से और दूसरी चौथी मंजिल से मिली थी। इन घरों में एक लेखक-निर्देशक और एक मॉडल रहते थे। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

हथियार के दस्तावेजों की जांच

केआरके की संदिग्ध बंदूक को ओशिवारा पुलिस ने जब्त कर लिया है और इस संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ओशिवारा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से कोई ठोस सुराग नहीं मिला। फोरेंसिक टीम की मदद से यह पाया गया कि गोलीबारी संभवतः केआरके के घर से की गई थी।

केआरके का बयान

केआरके ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उनका उद्देश्य किसी को भी चोट पहुँचाना नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास एक बड़ा मैंग्रोव जंगल है, और वह बंदूक की सफाई के बाद यह चेक करने के लिए फायरिंग कर रहे थे। उन्हें लगा कि गोली जंगल में खो जाएगी, लेकिन हवा के चलते गोली इमारत पर जाकर लगी।

केआरके ‘देशद्रोही’ फिल्म में अभिनय कर चुके हैं और एक प्रोड्यूसर भी रहे हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर अपने विवादास्पद पोस्ट के लिए चर्चा में रहते हैं, जिनमें वह अक्सर बॉलीवुड के सितारों और फिल्मों को निशाना बनाते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img