Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

Share Market हरे निशान पर बंद, Sunsex 78 अंक चढ़ा, Nifty में भी मजबूती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद अंत में प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 78.56 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,817.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 48.45 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 25,776 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बाजार में चुनिंदा दिग्गज शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे सूचकांकों को सहारा मिला। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के कुछ शेयरों में मजबूती रही, जबकि एफएमसीजी और मेटल सेक्टर में मिला-जुला रुझान देखने को मिला।

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और निवेशकों की सतर्क खरीदारी के चलते बाजार में सीमित लेकिन स्थिर तेजी देखने को मिली। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img