Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

Deepika Kakkar: दीपिका कक्कड़ के लिए नई चिंता, लिवर कैंसर के बाद अब इस नई बीमारी से जूंझ रही अभिनेत्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दीपिका कक्कड़ को 2025 में लिवर कैंसर का पता चला था, और उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी की गई थी। हालांकि, अब जब उनका कैंसर ट्यूमर समाप्त हो चुका है, उन्हें पेट में एक सिस्ट (गांठ) हो गया है। शोएब इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग में इस बारे में जानकारी दी और बताया कि डॉक्टर्स अब एक छोटा सा प्रोसिजर करेंगे, जिसमें सिस्ट को जलाया जाएगा।

शोएब ने दी सिस्ट के बारे में जानकारी

शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका को पिछले दो दिनों से पेट में दर्द हो रहा था, जो रात में बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया और डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराया, जिसमें 13mm का सिस्ट पाया गया। शोएब ने कहा कि डॉक्टर्स इसे सिस्ट मान रहे हैं और इस बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है।

कंधे में भी दर्द, लेकिन रिपोर्ट नॉर्मल

दीपिका ने बताया कि उन्हें पेट के साथ-साथ कंधे में भी दर्द हो रहा था, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि यह सिस्ट के कारण नहीं है। सीटी स्कैन में सब कुछ सामान्य पाया गया, सिवाय एक छोटे से सिस्ट के। डॉक्टर ने कहा कि यह सिस्ट अब बहुत छोटा है और बाकी सब कुछ सामान्य है।

एएफपी लेवल में हल्की बढ़ोतरी

शोएब ने बताया कि दीपिका की ब्लड रिपोर्ट में एएफपी लेवल थोड़ा बढ़ा हुआ आया है, जो पहले कैंसर के ट्यूमर के संकेत होते हैं। हालांकि, डॉक्टर ने इसे लेकर चिंता नहीं जताई और कहा कि यह थोड़ा सा बढ़ा हुआ है, लेकिन अभी भी नॉर्मल रेंज में है।

जलाकर हटाया जाएगा

शोएब ने बताया कि डॉक्टर ने इस सिस्ट का इलाज सर्जरी के बजाय एक छोटे से प्रोसिजर से करने का फैसला किया है, जिसमें सिस्ट को सुई से जलाया जाएगा। दीपिका को तीन से चार दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा, और यह प्रोसिजर मंगलवार को किया जाएगा। शोएब और दीपिका ने सभी से दुआ की अपील की है कि यह प्रोसिजर सफल रहे।

2025 में हुआ था लिवर कैंसर

दीपिका को मई 2025 में पेट में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद जांच में उनके लिवर में ट्यूमर पाया गया था। यह ट्यूमर कैंसर से संबंधित था और स्टेज 2 पर था। जून 2025 में उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई, जिसमें उनके लिवर का 22% हिस्सा निकाला गया। इसके बाद दीपिका को कुछ समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था।

दो साल तक लिया था ओरल टारगेटेड थैरेपी

दीपिका को कैंसर ठीक होने के बाद डॉक्टरों ने ओरल टारगेटेड थैरेपी लेने की सलाह दी थी, ताकि कैंसर दोबारा न लौटे। दीपिका ने इस थैरेपी को दो साल तक लिया, जिसके कारण उन्हें मुंह में छाले और बालों का झड़ना जैसे साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ा। अब, पेट में सिस्ट के साथ उनका इलाज जारी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img