Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

UP: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, आपातकालीन लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसमें धुआं भरने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई और संभावित बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम सुबह करीब 11:30 बजे कौशांबी के दौरे पर जाने वाले थे। वहां उन्हें पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी। इसके अलावा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी प्रस्तावित था।

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम लखनऊ के ला-मार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और उसमें धुआं फैलने लगा। पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए सूझबूझ दिखाई और हेलीकॉप्टर को अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

समय रहते हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग होने से बड़ा हादसा टल गया। डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here