Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Cancelled Train List: यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, इस रूट की कई ट्रेनें अगले महीने कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे हर रोज करोड़ों यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कई ट्रेनों का संचालन करता है। अगर आप ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो कभी-कभी तकनीकी कारण या ट्रैक पर काम होने के कारण ट्रेनों को कैंसिल या रूट बदल दिया जाता है।

भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के अप्रैल 2026 में कैंसिल होने की जानकारी रेलवे ने दी है।

ट्रेन कैंसिल होने का कारण

रेलवे के अनुसार, गोंडिया स्टेशन पर ट्रैक से जुड़े जरूरी कार्य की वजह से भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसका असर भोपाल रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा पर पड़ेगा।

यात्रा से पहले क्या करें?

यदि आपने ट्रेन टिकट बुक की है, तो अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप पर ट्रेन की स्थिति की जांच की जा सकती है।

रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अप्रैल 2026 में कैंसिल ट्रेनें

अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18238)

अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक कैंसिल

हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (12808)

7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 तक कैंसिल

हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस (12410)

2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 तक कैंसिल

रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12409)

4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 तक कैंसिल

विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12807)

5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल 2026 तक कैंसिल

कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस (18237)

कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक कैंसिल

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here