Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू से ढाई लाख टिकट बुक, थिएटर मालिक बोले- ऐसी फिल्में बचाती हैं कारोबार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन इसके एक दिन पहले, यानी 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शोज ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही उत्साह पैदा कर दिया है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस सीक्वल फिल्म के लिए बुक माय शो पर अब तक 2.20 लाख से अधिक टिकट बुक हो चुके हैं, जो ट्रेड सर्किट का ध्यान खींच रहे हैं।

पहले भाग की सफलता का असर

फिल्म के पहले भाग ‘धुरंधर’ ने दिसंबर 2025 में दुनियाभर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हिंदी में अकेले इस फिल्म ने 1005.85 करोड़ कमाए और करीब 77 दिनों तक सिनेमाघरों में चली। इसी सफलता के दम पर मेकर्स ने सीक्वल के लिए पेड प्रीव्यू की रणनीति अपनाई, जो ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स पा रही है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ प्रीव्यू शोज से ही करीब 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो सकता है। फिल्म 5000 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है और शुरुआती ट्रेंड देखते हुए पहले दिन का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से कम नहीं होने का अनुमान है। शुरुआती वीकेंड (गुरुवार से रविवार) में फिल्म 200–250 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है।

सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के लिए संजीवनी

थिएटर मालिकों के मुताबिक, ऐसी बड़ी फिल्में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के लिए उम्मीद की किरण होती हैं। हाल के समय में दर्शक कम होने के कारण कई सिनेमाघरों को दिनभर चलती फिल्मों को जल्दी उतारना पड़ता था। ऐसी चर्चित फिल्में ही थिएटर व्यवसाय को संभालने में मदद करती हैं।

साउथ इंडिया में भी बनी क्रेज

तमिलनाडु में बिना बड़े प्रमोशन के भी फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग का उत्साह अच्छा है। पहले भाग की लोकप्रियता और सीक्वल की रिलीज ने यहां दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

एडवांस बुकिंग से ट्रेंड का अनुमान

एक-दो दिन की बुकिंग से पूरी तरह ट्रेंड का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। अगर बुकिंग कुछ और दिनों तक जारी रहती, तो असली मांग का अंदाजा और बेहतर मिलता।

पेड प्रीव्यू शोज के आंकड़े

  • शोज: 8,371
  • टिकट बिके: 3,56,817
  • कलेक्शन: 24.2 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित)

फिल्म के एडवांस बुकिंग ट्रेंड और सिनेमाघरों में बनते माहौल से साफ है कि ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...
spot_imgspot_img