Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Odisha News: कटक मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा ICU में लगी आग, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: ओडिशा के कटक में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से अब तक 10 मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक आग सुबह करीब 2:30 से 3 बजे के बीच लगी, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रॉमा केयर आईसीयू से शुरू हुई आग

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू से शुरू हुई। देखते ही देखते लपटें फैल गईं और आसपास के वार्ड भी इसकी चपेट में आ गए। उस समय आईसीयू में गंभीर हालत वाले मरीजों का इलाज चल रहा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

बचाव कार्य में 11 कर्मचारी झुलसे

मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए। कुल 23 मरीजों को तत्काल अन्य वार्डों और विभागों में शिफ्ट किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अस्पताल स्टाफ, पुलिसकर्मियों और मरीजों के परिजनों ने भी मदद की।

मुख्यमंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सात गंभीर मरीजों की मौत शिफ्टिंग के दौरान हुई, जबकि तीन अन्य मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये की मदद

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। फिलहाल अस्पताल में स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here