Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता ।

सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। आगामी दिनों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इससे जहां एक ओर आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

मिर्जापुर मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हो रहा है। 18 मार्च की देर शाम से इसका असर दिखाई देना शुरू हो जाएगा, जो 19 से 21 मार्च के बीच अधिक प्रभावी रहेगा।

इस दौरान सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की प्रबल संभावना है।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों पर 18 से 20 मार्च के बीच भारी बर्फबारी होगी, जिससे मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आएगी। सहारनपुर में भी तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मिर्जापुर मौसम वेधशाला प्रभारी के अनुसार सहारनपुर में 18 मार्च को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। 19 और 20 मार्च को अधिकतम तापमान घटकर 23 से 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 21 मार्च से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा।

मिर्जापुर मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर अहमद ने किसानों को सलाह दी कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम कर लें, खासतौर पर गेहूं की फसल को ओलावृष्टि और तेज हवाओं से नुकसान हो सकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।वर्तमान में जनपद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 32 दर्ज किया गया है, जो ‘अच्छी’ श्रेणी में आता है।

आर्द्रता 84 प्रतिशत होने के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे मौसम में बदलाव के दौरान तेज हवाओं और बारिश की स्थिति बन सकती है।प्रशासन ने भी संभावित मौसम को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img