Home Entertainment News Bollywood News Honey Singh: हनी सिंह के शो में नियमों की अनदेखी, पुलिस ने...

Honey Singh: हनी सिंह के शो में नियमों की अनदेखी, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

0
7

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह फिर विवादों में घिर गए हैं। मामला 28 मार्च को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट से जुड़ा है। कॉन्सर्ट में भारी संख्या में फैंस पहुंचे और इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। हालांकि अब यह इवेंट सुरक्षा खामियों और नियमों के उल्लंघन के चलते कानूनी पचड़े में फंस गया है।

अवैध लेजर लाइट का इस्तेमाल

किसी सुरक्षा मानकों की अवहेलना करते हुए कॉन्सर्ट में अवैध हाई-इंटेंसिटी लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया। यह लाइट्स एयरपोर्ट जोन के काफी पास इस्तेमाल की गई थीं, जो उड़ानों की दिशा और पायलट के विज़न को प्रभावित कर सकती हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

नियमों का उल्लंघन सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने आयोजक पइंद्रजीत सिंह और उनकी कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब जांच चल रही है कि सुरक्षा निर्देशों की अवहेलना कैसे और क्यों हुई।

भीड़ से सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव

आयोजकों ने पहले पुलिस को बताया था कि कॉन्सर्ट में करीब 12 हजार लोग शामिल होंगे, लेकिन वहां 18–20 हजार लोग पहुंच गए। भीड़ अधिक होने से सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर अव्यवस्था देखने को मिली। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस वजह से आयोजक निशाने पर हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here