Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का बदल रहा मिज़ाज, तेज धूप के बाद झमाझम बारिश का अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 4 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के कारण विज़िबिलिटी काफी कम रही।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री और हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत तक पहुंच गया। लोधी रोड और रिज क्षेत्र में भी पारा 36 डिग्री के पार रहा।

अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। 6 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पांच राज्यों में मतदान के दिन पेड छुट्टी का अधिकार, ECI का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने...

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here