जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गोल चक्कर पर स्थित दुकानों में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया।
आग लगने का कारण और स्थिति
दमकल विभाग के अनुसार, आग सबसे पहले एक दुकान में लगी और वहां रखे तीन गैस सिलिंडर फट गए, जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
दमकल की कार्रवाई
करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी आग पर एक घंटे बाद काबू पाया गया। राहत की बात रही कि पास स्थित सीएनजी पंप तक आग नहीं पहुंची।

