जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। उन्होंने केजरीवाल के नए घर को ‘शीश महल 2’ करार दिया और ‘रहमान डकैत’ से तुलना की। वर्मा ने कहा कि दिल्ली लूटने के बाद अब पंजाब में भी दूसरा ‘शीश महल’ तैयार हो गया है।
आप ने किया पलटवार
प्रवेश वर्मा के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल का घर सबको दिखाया जाएगा। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के घर की तस्वीर उपलब्ध नहीं है, लेकिन वह सभी को दिखा देंगे।
केजरीवाल पर ‘शीश महल’ और ‘रहमान डकैत’ आरोप
वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड के दौरान ‘शीश महल’ बनवाया, जबकि लोग दवाइयों की कमी झेल रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने ‘रहमान डकैत’ को हराया, लेकिन वह पंजाब चले गए।
पंजाब में सरकारी घरों पर कब्जा
वर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास चार सरकारी घरों में से एक पर केजरीवाल ने कब्जा किया, जबकि अन्य घरों पर सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया का कब्जा है। केजरीवाल 24 अप्रैल 2026 को 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगले में शिफ्ट हुए हैं।
‘आलीशान आदमी पार्टी’
वर्मा ने आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर ‘आलीशान आदमी पार्टी’ करने का सुझाव दिया। उन्होंने नए घर की लागत, पैसे के स्रोत और मालिक के बारे में सवाल उठाए और पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं के जाने के कारण पर भी टिप्पणी की।
वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने घर के हर कमरे पर काफी समय और मेहनत लगाई है, और अगर वह उतना ही समय दिल्ली के मामलों में लगाते तो आज पार्टी के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी छोड़कर नहीं जा रहे होते।

