जनवाणी ब्यूरो ।
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड की मौजूदगी में व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान शनिवार रात वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में अचानक फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इस प्रतिष्ठित आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिकारी और कई प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।
अचानक गोलियों की आवाज से दहशत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के बीच अचानक गोलियों की आवाज गूंजी, जिससे लोग घबरा गए और सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। कुछ देर के लिए हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को घेर लिया।
ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया
घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने बिना देर किए राष्ट्रपति ट्रंप को कार्यक्रम स्थल से हटाकर एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार, यह एक एहतियाती कदम था ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद फायरिंग की घटना ने अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि आखिर सुरक्षा में चूक कहां हुई।
ट्रंप का बयान और कार्यक्रम स्थगित
घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि स्थिति अब नियंत्रण में है और सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि एहतियातन कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित कर दिया गया।
जांच एजेंसियां सक्रिय
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं। होटल और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

