Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

West Bengal: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले कड़े सुरक्षा इंतजाम, प्रशासन ने पारदर्शिता पर दिया जोर

जनवाणी ब्यूरो |

नई ​दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि मतगणना केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम की चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी की जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी बनी हुई है।

क्या कहा मनोज अग्रवाल ने?

अग्रवाल ने कहा कि ईवीएम जिन स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई हैं, वहां लगातार निगरानी हो रही है और आम नागरिक भी बाहर लगे मॉनिटर के जरिए स्थिति देख सकते हैं। उन्होंने बिना सबूत के लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इस तरह की शिकायतें तथ्यहीन हैं और केवल भ्रम फैलाने का प्रयास हैं।

इस बीच राजनीतिक स्तर पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता और उम्मीदवार मतगणना केंद्रों पर नजर बनाए हुए हैं। पार्टी प्रवक्ता कुनाल घोष ने बताया कि सभी पोलिंग एजेंट्स और उम्मीदवारों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कुनाल घोष ने यह आशंका भी जताई कि शाम के समय जब डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) केंद्रों पर लाए जाते हैं, उस दौरान अनधिकृत गतिविधियों की संभावना हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अपने प्रतिनिधियों को चौकन्ना रहने को कहा है।

वहीं, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी द्वारा हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग मतदाता की मौत को लेकर लगाए गए आरोपों को प्रशासन ने खारिज कर दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने इसे भय फैलाने की कोशिश बताते हुए कहा कि 82 वर्षीय पूर्ण चंद्र डोलुई की मृत्यु उम्र संबंधी बीमारी के कारण हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के दौरान किसी प्रकार की धक्का-मुक्की नहीं हुई और पूरी घटना पर्यवेक्षक की मौजूदगी में रिकॉर्ड की गई है।

मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया

मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र में अतिरिक्त केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) और सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) रूपेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही सीसीटीवी मॉनिटर तक पहुंच दी गई है।

राज्य सरकार की मंत्री शशि पांजा ने भी केंद्र का दौरा किया और कहा कि पूरी मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। प्रशासन का दावा है कि सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित की जा सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here