जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) मुख्यालय में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता में चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के अलावा सितंबर-अक्टूबर में जापान में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों का चयन किया गया।
श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई
सबसे बड़ा बदलाव भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में देखने को मिला है। सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, महज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
भारत को आयरलैंड दौरे पर 26 और 28 जून को दो टी20 मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी, जिसकी शुरुआत 1 जुलाई को चेस्टर-ली-स्ट्रीट में होगी। सीरीज के बाकी मैच 4, 7, 9 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होगी, जबकि अंतिम वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
टी20 टीम में विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन और संजू सैमसन को जगह मिली है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा संभालेंगे।
वैभव सूर्यवंशी का चयन चर्चा का प्रमुख विषय
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन चर्चा का प्रमुख विषय रहा। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव ने सबसे अधिक रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका दिया गया है।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

