Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों की राहत रविवार से खत्म होने वाली है। केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश का मौसम भी बदलने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी, तेज हवा और कहीं-कहीं आंधी देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। तेज हवा के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है। लगभग पांच दिन बाद दक्षिणी यूपी में तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने के आसार हैं।

कहाँ बनी रहेगी आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का असर कम रहेगा, जबकि उत्तरी हिस्सों में यह जारी रहने की संभावना है।

रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है। दक्षिणी यूपी में तापमान बढ़ने के साथ लू चल सकती है, और इसके बाद इसका असर अन्य क्षेत्रों में भी पड़ सकता है।

शुक्रवार को सबसे गर्म शहर वाराणसी

शुक्रवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर 42 डिग्री, प्रयागराज 41.8 डिग्री, फतेहपुर 41.6 डिग्री और बांदा 41.4 डिग्री के साथ अन्य गर्म शहर रहे। न्यूनतम तापमान वाराणसी में 28.4 डिग्री था। हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में लू और बढ़ते तापमान के साथ दिन का पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिम में जम्मू के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पूर्वी यूपी में चक्रवाती हवा बनी हुई है। फिलहाल किसी बड़े बारिश की चेतावनी नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here