जनवाणी ब्यूरो |
गाजियाबाद: मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। जिसमें करीब 40 लोग दबे हुए हैं। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। हादसे में 15 लोगों की मौत की हो गई है। अब तक एमएमजी अस्पताल में 15 लोगों के शव आ चुके हैं।
महाराज जी ने कहा कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जाए, साथ ही हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार भी सुनिश्चित किया जाए।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) January 3, 2021
ये सभी लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे। पुलिस प्रशासन ने बचाव अभियान चला रखा हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा है। बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। हादसे में 15 लोगों की मौत की हो गई है। अब तक एमएमजी अस्पताल में 15 लोगों के शव आ चुके हैं।
वहीं, गाजियाबाद में श्मशान घाट में परिसर की छत गिरने से दबे लोगों को निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बलवीर दल मुरादाबाद की टीम सूचना मिलते ही रवाना हो गई। उप निरीक्षक आशुतोष पांडे इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम में 20 लोग शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने कहा कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जाए, साथ ही हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार भी सुनिश्चित किया जाए।

