Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सामाजिक संस्था ने बांटे निर्धनों को कम्बल

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: सर्वोदय सामाजिक सेवा संस्था सीरवासुचन्द्र की ओर से गरीब व निर्धन लोगों को कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अफजलगढ़ सीओ सुनीता दहिया व मुख्य गन्ना मिल महाप्रबंधक एसपी सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हमे हमेशा गरीब व निर्धन लोगों को की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए।

संस्था के अध्यक्ष डाक्टर तेजपाल सिंह ने कहा कि संस्था समय समय पर निर्धन लोगों की मदद करती आई है।आगे भी मदद करती रहेगी। इस दौरान आये मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथि कोतवाल नरेश कुमार तथा एसएसआई अरविंद भदौरिया रहे।

कार्यक्रम में ठाकुर रामवीर सिंह संदीप कुमार देवेश कुमार तेजपाल सिंह, डाक्टर दिनेश कुमार, रचित प्रचारक, अरूण कुमार,संजय चौहान, बलराम सिंह, विनोद कुमार, तावेन्द्र सिंह, कृष्णपाल सिंह तथा देशराज सिंह आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img