Tuesday, July 21, 2026
- Advertisement -

योगी कैबिनेट के 18 प्रस्तावों पर मुहर: दो नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी, छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास, कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 18 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में दो नए एक्सप्रेसवे के निर्माण, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, नए छात्रावास, ईवी बसों की खरीद, अग्निशमन विभाग के आधुनिकीकरण समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। साथ ही संभल रिपोर्ट को भी मंजूरी दी गई।

दो नए एक्सप्रेसवे को हरी झंडी

कैबिनेट ने प्रदेश में दो नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है।

प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे 333 किलोमीटर लंबा होगा, जिस पर करीब 26 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विंध्य-पूर्वांचल लिंक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई 117 किलोमीटर होगी। यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को विंध्य क्षेत्र से जोड़ेगा। इस परियोजना की कुल लागत 9,039 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें 5,628 करोड़ रुपये निर्माण कार्य पर और शेष राशि 1,731 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण पर खर्च होगी। यह एक्सप्रेसवे गाजीपुर, मिर्जापुर और चंदौली से होकर गुजरेगा।

इसके अलावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं के ईपीसी (EPC) मोड में निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनेगा नया डायवर्जन

कैबिनेट ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 1.18 किलोमीटर लंबे डायवर्जन के निर्माण को भी मंजूरी दी। मार्ग में बड़ी संख्या में मकान आने के कारण यह बदलाव किया गया है। हालांकि परियोजना की कुल लागत में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।

टॉप छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इनमें रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, शोध पीठ स्थापना और महिला छात्रावास निर्माण शामिल हैं।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत प्रदेश के सभी कॉलेजों की टॉप पांच छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। इसके लिए 400 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे लगभग 50 हजार छात्राओं को लाभ मिलेगा।

विश्वविद्यालयों में स्थापित होंगी शोध पीठ

नई शिक्षा नीति (NEP-2020) और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों और पात्र महाविद्यालयों में शोध पीठ स्थापित की जाएंगी। विश्वविद्यालयों को अधिकतम दो करोड़ रुपये और महाविद्यालयों को एक करोड़ रुपये तक की सहायता मिलेगी। यह राशि फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखी जाएगी और उसके ब्याज से शोध गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस योजना में सीएसआर के माध्यम से भी सहयोग लिया जा सकेगा। 50 वर्ष पुराने तथा कम से कम 5,000 छात्र क्षमता वाले संस्थान इसके लिए पात्र होंगे।

बनारस में बनेगा नया महिला छात्रावास

वाराणसी स्थित बसंत महिला विश्वविद्यालय में 112 छात्राओं की क्षमता वाला नया छात्रावास बनाया जाएगा। करीब 2.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस छात्रावास से छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी। वर्तमान में यहां 220 छात्राओं की क्षमता वाला एक छात्रावास संचालित है।

3 से 6 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट सहित विभिन्न विधायी कार्य निपटाएगी। विपक्ष के कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की संभावना के चलते सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

वाराणसी में बनेगा सीएम श्रमजीवी छात्रावास

कैबिनेट ने वाराणसी में सीएम श्रमजीवी छात्रावास के निर्माण को भी मंजूरी दी। करीब छह हजार वर्गमीटर भूमि पर बनने वाले इस छात्रावास में 500 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। इससे पहले झांसी, मेरठ, आगरा और गोरखपुर में भी ऐसे छात्रावासों को मंजूरी दी जा चुकी है।

आउटसोर्सिंग निगम और ईवी बसों को मंजूरी

कैबिनेट ने आउटसोर्सिंग निगम के पोर्टल संचालन और कर्मचारियों के वेतन के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पांच वर्ष बाद इसके संचालन पर प्रतिवर्ष दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के लिए 220 नई बसों की खरीद को मंजूरी मिली है। इनमें लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी, जो 42 और 50 सीटों की क्षमता वाली होंगी।

अग्निशमन विभाग होगा और मजबूत

अग्निशमन विभाग के आधुनिकीकरण के तहत 44 वाटर टैंकर और 5 फोम टैंकर खरीदने का निर्णय लिया गया है। इन विशेष वाहनों की मदद से संकरी गलियों और उन स्थानों तक भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा, जहां बड़े दमकल वाहन नहीं पहुंच पाते।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Mallikarjun Kharge: जंतर-मंतर की झड़प के बाद खड़गे का बड़ा फैसला, जन्मदिन नहीं मनाने का ऐलान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

UP News: भाजपा और रालोद के बीच सीटों पर मंथन, 2022 का सफल फॉर्मूला फिर चर्चा में

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की...

Share Market: शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, मिड और स्मॉलकैप में दिखी मजबूती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here