Monday, July 27, 2026
- Advertisement -

Sreelekha Mitra: PM मोदी के विवादित पोस्टर पर बढ़ा बवाल, श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ दर्ज हुआ केस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी, जबकि कुछ कलाकार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन का हिस्सा भी बने। कोलकाता में आयोजित ऐसे ही एक विरोध मार्च में बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा भी शामिल हुईं। इस दौरान उनके हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विवादित कार्टून वाला पोस्टर दिखाई दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा। मामले ने कानूनी रूप भी ले लिया और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

कौन हैं श्रीलेखा मित्रा?

श्रीलेखा मित्रा बंगाली फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में की थी और कई चर्चित बंगाली फिल्मों व टीवी धारावाहिकों में काम किया है। अभिनय के अलावा वह लेखन और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी मौजूदगी है, जहां इंस्टाग्राम पर उनके तीन लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में NEET परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर उन्होंने कथित पेपर लीक मामले में सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की थी।

प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक कार्टून वाले पोस्टर पर दर्ज हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, केया घोष की शिकायत पर रविवार को कोलकाता के आनंदपुर पुलिस स्टेशन में श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 जुलाई को सियालदह से धर्मतल्ला तक निकाली गई सार्वजनिक रैली के दौरान अभिनेत्री ने भारत के प्रधानमंत्री का कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक कार्टून प्रदर्शित किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने बचाव में क्या बोलीं श्रीलेखा मित्रा?

मामला दर्ज होने के बाद श्रीलेखा मित्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ऑनलाइन जान से मारने की धमकियां और आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं।

एक वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी की विरोधी हो सकती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं देशद्रोही हूं।” अभिनेत्री का दावा है कि उन्हें जानबूझकर इस विवाद में फंसाया जा रहा है और वह कानूनी रूप से अपना पक्ष रखेंगी।

उन्होंने यह भी सफाई दी कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सामान्य चश्मे की जगह सनग्लास पहन रखे थे, जिसकी वजह से उन्हें पोस्टर पर बनी तस्वीर या कार्टून दिखाई नहीं दिया और उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CWG 2026: आज भारत के लिए ‘सुपर मंडे’, 10 पदकों पर नजर; एथलेटिक्स अभियान का आगाज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लास्गो में जारी राष्ट्रमंडल खेल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन रहेगा खराब मौसम, 28-29 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here