Monday, July 27, 2026
- Advertisement -

CWG 2026: आज भारत के लिए ‘सुपर मंडे’, 10 पदकों पर नजर; एथलेटिक्स अभियान का आगाज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ग्लास्गो में जारी राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पांचवें दिन (27 जुलाई) भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम मुकाबले होने हैं। सोमवार को पहली बार एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत होगी, जहां लंबी कूद, ऊंची कूद और 110 मीटर बाधा दौड़ में भारत के कई दावेदार मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, तैराकी, पैरा एथलेटिक्स और लॉन बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

दिनभर में कई पदक स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें भारत की नजर अपने पदक खाते को और मजबूत करने पर रहेगी।

एथलेटिक्स में श्रीशंकर और तेजस्विन पर रहेंगी निगाहें

एथलेटिक्स में भारत की शुरुआत पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन से होगी, जिसमें स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन हिस्सा लेंगे।

110 मीटर बाधा दौड़ में तेजस शिर्से हीट में दौड़ेंगे। यदि वह क्वालिफाई करते हैं तो देर रात होने वाले फाइनल में भी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

वहीं पुरुषों की हाई जंप फाइनल में सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर और जे. आदर्श राम भारत की ओर से उतरेंगे। तीनों से पदक की मजबूत उम्मीदें हैं।

भारोत्तोलन और मुक्केबाजी में भी बड़ी चुनौती

भारोत्तोलन में भारत के तीन खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों के फाइनल में हिस्सा लेंगे। महिला 53 किग्रा वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव, महिला 58 किग्रा वर्ग में बिंदियारानी देवी और पुरुष 79 किग्रा वर्ग में वी. अजय बाबू पदक जीतने के इरादे से मंच पर उतरेंगे।

मुक्केबाजी में भी भारत के चार मुक्केबाज अंतिम-16 के मुकाबले खेलेंगे। पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच के अलावा अंकुश, साक्षी चौधरी और सुमित कुंडू अगले दौर में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ रिंग में उतरेंगे।

जिम्नास्टिक, पैरा एथलेटिक्स और तैराकी में भी उम्मीदें

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की महिला वॉल्ट फाइनल में प्रतिष्ठा सामंता भारत के लिए पदक की दावेदार होंगी।

पैरा एथलेटिक्स में महिला शॉटपुट एफ57 फाइनल में शर्मिला धांकर और शिल्पा के. शायला हिस्सा लेंगी, जबकि पुरुष टी38 100 मीटर फाइनल में राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तैराकी में साजन प्रकाश पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर वह देर रात होने वाले फाइनल में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

भारत का प्रमुख कार्यक्रम (27 जुलाई)

समय (IST) स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी

2:40 PM एथलेटिक्स – पुरुष 100 मीटर हीट गुरिंदरवीर सिंह

3:00 PM पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन मुरली श्रीशंकर, लोकेश सत्यनाथन

3:00 PM तैराकी – 200 मीटर बटरफ्लाई हीट साजन प्रकाश

3:55 PM 110 मीटर बाधा दौड़ हीट तेजस शिर्से

4:45 PM मुक्केबाजी (60 किग्रा) सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट

5:30 PM भारोत्तोलन (महिला 53 किग्रा फाइनल) ज्ञानेश्वरी यादव

6:00 PM मुक्केबाजी (80 किग्रा) अंकुश बनाम जलान जान

6:15 PM महिला वॉल्ट फाइनल प्रतिष्ठा सामंता

7:30 PM 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल भारत बनाम नाइजीरिया

8:00 PM भारोत्तोलन (महिला 58 किग्रा फाइनल) बिंदियारानी देवी

10:05 PM लॉन बॉल्स पुतुल सोनावाल

10:30 PM मुक्केबाजी (महिला 51 किग्रा) साक्षी चौधरी

11:35 PM महिला शॉटपुट एफ57 फाइनल शर्मिला धांकर, शिल्पा के. शायला

11:40 PM पुरुष हाई जंप फाइनल सर्वेश कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे. आदर्श राम

12:30 AM भारोत्तोलन (पुरुष 79 किग्रा फाइनल) वी. अजय बाबू

1:00 AM मुक्केबाजी (70 किग्रा) सुमित कुंडू

1:44 AM* 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल साजन प्रकाश

1:57 AM पुरुष 100 मीटर टी38 फाइनल राकेशभाई भट्ट, श्रेयांश त्रिवेदी

2:15 AM* 110 मीटर बाधा दौड़ फाइनल तेजस शिर्से

*फाइनल में जगह बनाने पर।

आज भारत के प्रमुख पदक मुकाबले

ज्ञानेश्वरी यादव – महिला 53 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल

प्रतिष्ठा सामंता – महिला वॉल्ट फाइनल

बिंदियारानी देवी – महिला 58 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल

शर्मिला धांकर और शिल्पा के. शायला – महिला शॉटपुट एफ57 फाइनल

सर्वेश कुशारे, तेजस्विन शंकर और जे. आदर्श राम – पुरुष हाई जंप फाइनल

वी. अजय बाबू – पुरुष 79 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल

राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी – पुरुष 100 मीटर टी38 फाइनल

तेजस शिर्से – पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

साजन प्रकाश – पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

स्वातिक पाटिल – पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 (क्वालिफाई करने पर)

चौथे दिन भारत का प्रदर्शन

चौथे दिन भारत ने तीन पदक अपने नाम किए। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं राजा मुथुपांडी और ऋषिकांत सिंह ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या बढ़ाई।

तैराकी में भारतीय पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम फाइनल में पहुंची और छठे स्थान पर रही।

मुक्केबाजी में जादुमणि सिंह मांडेंगबाम ने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि प्रीति पवार भी शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं और अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

लॉन बॉल्स में पुतुल सोनावाल की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी बरकरार हैं, हालांकि उनका आगे का सफर चुनौतीपूर्ण रहेगा। दूसरी ओर महिला युगल टीम टाई-ब्रेकर में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी के बाद दिया अपडेट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन रहेगा खराब मौसम, 28-29 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here