Tuesday, July 28, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो गौकश दबोचे, तीन आरोपी अब भी फरार

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जिले में गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो मुठभेड़ों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों घटनाओं में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके तीन साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक पिकअप वाहन और एक जीवित गोवंश बरामद किया है।

पहली घटना थाना फतेहपुर क्षेत्र के सबरीपुर नदी के कच्चे रास्ते पर हुई। पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया। पीछा किए जाने पर दोनों जंगल की ओर चले गए और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक युवक घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल की पहचान दतौली मुगल निवासी इसरार के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।

08 8

पुलिस के अनुसार इसरार पहले से कई मामलों में वांछित रहा है और उसके खिलाफ गौकशी तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। दूसरी घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के मल्हीपुर रोड स्थित एक आम के बाग में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तीन लोग कथित रूप से गौकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। घायल की पहचान सैय्यद माजरा निवासी नफीस उर्फ काला के रूप में हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण, एक पिकअप वाहन और एक जीवित गोवंश बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार नफीस गौवध निवारण अधिनियम के एक मामले में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ गौकशी, मुठभेड़, गुंडा एक्ट तथा आर्म्स एक्ट समेत करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इसरार के खिलाफ भी पूर्व से कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Mangal Milan: एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक खत्म, संसद की रणनीति पर हुआ मंथन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय...

चातुर्मास 2026: चार महीनों के व्रत, नियम और खान-पान की पूरी जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here