Wednesday, August 12, 2026
- Advertisement -

UP News: हाथरस में आकाश आनंद का राहुल गांधी और अखिलेश पर हमला, बोले- 30 साल का लड़का 50 साल के व्यक्ति को अंकल ही कहेगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित चुनावी जनसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया। उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

‘अखिलेश यादव को भैया नहीं, अंकल कहूंगा’

आकाश आनंद ने अखिलेश यादव द्वारा बसपा प्रमुख मायावती को ‘बुआ’ कहे जाने के संदर्भ में कहा कि वह अखिलेश यादव को ‘भैया’ नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि 30 साल का लड़का 50 साल के व्यक्ति को ‘अंकल’ ही कहेगा।

आकाश आनंद ने कहा कि संबोधन को लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें ‘अंकल’ ही कहेंगे।

राहुल गांधी को भी कहा ‘राहुल अंकल’

आकाश आनंद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘राहुल अंकल’ अक्सर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और दलित अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां भी ऐसी नीतियां लागू हैं, जिनका कांग्रेस नेता विरोध करते हैं।

बसपा नेता ने कांग्रेस और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए दावा किया कि आम जनता के लिए दोनों दलों की नीतियों में खास अंतर नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा- यह बहस का मुद्दा नहीं

आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कोई बहस का मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, “हमसे कुछ न कहलवाओ। हमारे संबंध बहुतों से अच्छे से रहे हैं।”

अखिलेश यादव ने कहा कि उनका मुकाबला उन लोगों से है जो दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बैठे हैं। उन्होंने आकाश आनंद की टिप्पणी को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

संसद में चर्चा से भाग रही है सरकार: अखिलेश

इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद में चर्चा से बच रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लिए धन ही धर्म बन गया है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने शिक्षा, परीक्षा और राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामलों पर चर्चा की मांग की।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। उन्होंने आरक्षण, युवाओं को रोजगार और नौकरियों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवानों को नौकरी और रोजगार नहीं मिल रहा है और इन मुद्दों पर संसद में सरकार को जवाब देना चाहिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Prajwal Revanna: जेल में प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से मोबाइल बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बंगलूरू की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here