Wednesday, August 12, 2026
- Advertisement -

Amit Shah: संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह का विपक्ष को जवाब, बोले- कल 3 बजे तक सभी सवालों का दूंगा जवाब

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज 18वां दिन है और विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। विपक्ष लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में पुलिस की कथित ज्यादती समेत अन्य मुद्दों पर जवाब की मांग कर रहा है। इस बीच अमित शाह ने गुरुवार को विपक्ष से कहा कि वह अपने सभी सवाल लिखकर दे, वह शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने विपक्ष से संसद की कार्यवाही चलने देने की अपील भी की।

‘सभी सवाल लिखकर दें, कल 3 बजे जवाब दूंगा’

अमित शाह ने कहा, “सभी लोग अपने सवाल लिखकर दें। मैं कल तीन बजे सभी सवालों का जवाब दूंगा।” उन्होंने कहा कि वह संसद सत्र शुरू होने के बाद से लगातार सदन में आ रहे हैं और अपने कक्ष में भी बैठते हैं, लेकिन विपक्ष दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है।

गृह मंत्री ने कहा कि ऐसे में सरकार चर्चा कैसे कर सकती है। उन्होंने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता को तय करना चाहिए कि चर्चा से कौन भाग रहा है।

‘सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं’

अमित शाह ने विपक्ष से लोकसभा अध्यक्ष को पत्र देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार आज दोपहर 3 बजे से अगले दिन दोपहर 3 बजे तक हर पहलू पर चर्चा के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि वह सदन में बैठेंगे, सभी की बात सुनेंगे और हर मुद्दे का जवाब देंगे। शाह ने जोर देकर कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दे पर पूरी चर्चा के लिए तैयार है। उनके मुताबिक, चर्चा के लिए समय तय करने और विपक्ष के तैयार रहने की बात भी सरकार की ओर से स्वीकार की जा चुकी है।

‘विपक्ष संसद की कार्यवाही चलने दे’

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। साथ ही शाह ने कहा कि वह इस सवाल पर भी चर्चा के लिए तैयार हैं कि विपक्ष आखिर चर्चा क्यों नहीं होने देना चाहता था।

राहुल गांधी का पलटवार- ‘हमें अमित शाह का भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं’

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि उसे अमित शाह का भाषण सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए सवाल किया कि छात्रों पर गोली चलाने और उन्हें कीलों वाली लाठियों से पीटने का आदेश किसने दिया था। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा आदेश गृह मंत्री ने दिया था तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले 20 दिनों से अमित शाह ‘लापता’ हैं और गृह मंत्री में सदन का सामना करने की हिम्मत नहीं है।

संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है, वहां भ्रष्टाचार आम बात बन गया है। उन्होंने तेलंगाना, कर्नाटक और झारखंड का उदाहरण दिया।

तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन कितनी सीटें होंगी और परिसीमन किस तरह किया जाएगा, इसका फैसला संसद को करना है। संसद में जारी इस गतिरोध के बीच अब शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक अमित शाह के जवाब पर सभी की नजरें टिकी हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Haivan: बिना डायलॉग, बिना एक्शन… फिर भी छा गया ‘हैवान’ का टीजर, अक्षय के लुक ने बढ़ाई बेचैनी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here