जनवाणी ब्यूरो |
गाजियाबाद: जिले के मुरादनगर कस्बे में हुई एक घटना में जहां 23 लोगों के करीब मौत हो गई है तो वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से मुजफ्फरनगर जिले के थाना शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला अबुपुरा का भी एक युवक घायल हुआ है। जिसे देखने आज रविवार को प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने युवक का हालचाल जाना और हर संभव आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को गाजियाबाद जिले के मुरादनगर कस्बे में श्मशान घाट में हुई एक घटना से जहां हड़कंप मच गया तो वहीं इस घटना में 19 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ गई।
तो वहीं दो दर्जन से अधिक लोग इसमें घायल हो गए हैं जिनमें से एक युवक मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला अबुपुरा निवासी निशांत है जिसे मुजफ्फरनगर जिले के ही प्रसिद्ध डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।

जहां उसे देखने के लिए आज यूपी के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे जहां वे पहले अस्पताल व बाद में घायल के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घटना पर गहरा दु:ख जताया है और मुख्यमंत्री की तरफ से मृतकों एवं घायलों के परिजनों को हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर समय खड़ी है।

