Sunday, August 23, 2026
- Advertisement -

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम राजीव ठाकुर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से परिवार में मातम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘राजू’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता और कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और सह-कलाकार कृष्णा अभिषेक ने की। राजीव और कृष्णा को आज इंदौर में एक साथ परफॉर्म करना था, लेकिन पिता के निधन के बाद कार्यक्रम को टाल दिया गया है।

कृष्णा अभिषेक ने दी पिता के निधन की जानकारी

इवेंट के आयोजकों की ओर से जारी एक वीडियो में कृष्णा अभिषेक ने राजीव ठाकुर के पिता के निधन की जानकारी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि वह इंदौर पहुंच चुके थे और इसी दौरान उन्हें इस दुखद खबर के बारे में पता चला।

कृष्णा ने कहा कि जिस फ्लाइट से वे इंदौर के लिए रवाना हुए थे, उसमें सवार होने के समय उन्हें पता चला कि राजीव के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने इस खबर को राजीव, उनके परिवार और पूरी इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद बताया।

राजीव ठाकुर की ओर से फिलहाल उनके पिता के निधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनके निधन की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है।

इंदौर का शो किया गया स्थगित

पिता के निधन के बाद राजीव ठाकुर के साथ होने वाला इंदौर का शो फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कृष्णा अभिषेक ने टिकट खरीद चुके दर्शकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम को जल्द ही किसी नई तारीख पर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने फैंस से अनुरोध किया कि वे इस मुश्किल समय में राजीव और उनके परिवार का साथ दें। नई तारीख की घोषणा जल्द किए जाने की बात भी कही गई है।

पिता के बेहद करीब थे राजीव ठाकुर

राजीव ठाकुर अपने पिता के काफी करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करते थे। दिसंबर 2025 में उन्होंने अपने माता-पिता की शादी की 70वीं सालगिरह भी खास अंदाज में सेलिब्रेट की थी।

पिछले साल पिता के जन्मदिन पर राजीव ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके पिता से मिलने वाली खुशी उनके लिए पैसों से कहीं ज्यादा मायने रखती है और उन्होंने उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की थी।

आयोजकों ने भी जताया खेद

इवेंट के आयोजकों ने एक बयान जारी कर शो स्थगित किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने टिकट बुक करने वाले दर्शकों से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और बताया कि कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के चलते कार्यक्रम को टालने का फैसला लिया गया है। आयोजकों ने दर्शकों से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि इवेंट की नई तारीख की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CM Yogi: UP के 3.53 लाख रसोइयों को बड़ी सौगात, 5 लाख तक कैशलेस इलाज और 2 लाख का दुर्घटना बीमा

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार...

Saharanpur News: हाइपरटेंशन मरीजों का रक्तचाप 130/80 से कम रखना जरूरी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई),...

Starship की टावर कैचिंग पर फिर बदली समयसीमा, एलन मस्क बोले- अभी कुछ महीने और इंतजार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: स्पेसएक्स के महत्वाकांक्षी स्टारशिप मिशन...

UP News: 3.53 लाख रसोइयों को कैशलेस इलाज की सौगात, सीएम योगी ने बांटे चिकित्सा कार्ड

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here