Wednesday, July 1, 2026
- Advertisement -

दहेज हत्या के आरोपी ने जेल में लगा ली फांसी

  • शौचालय में पानी की टंकी में लगे पाइप पर लटका हत्यारोपी
  • थाना लिसाड़ी गेट में परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिला कारागार में दहेज हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन बंदी ने शौचालय में फांसी लगाकर जान दे दी। जेल स्टाफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं, सुसाइड की सूचना मिलने पर परिवार ने थाना लिसाड़ी गेट पहुंच कर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि लिसाड़ीगेट निवासी साजिय पुत्र युसुफ मार्च में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में दाखिल हुआ था। पहले उसे सर छोटूराम इंजीनियरिंग कालेज में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया था और 23 अप्रैल को मुख्य कारागार में ट्रांसफर किया गया था।

उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय साजिद ने बैरक नंबर एक के परिसर में बने शौचालय में पानी की टंकी में लगाए गए पाइप पर शाल को फाड़कर उसका फंदा बनाया और फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि बैरक नंबर एक में रह रहे साजिद के साथियों ने बताया कि साजिद ने कभी भी उसे परेशानी के बारे में नहीं बताया था। ना ही कोई सुसाइड नोट मिला है। जेल स्टाफ ने मृतक साजिद के घर वालों को मौत की सूचना दे दी है।

मेडिकल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। इससे पहले थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लख्खीपुर गली नंबर 21 के रहने वाले मृतक साजिद की पत्नी फरजाना का शव मार्च 2020 में उसके घर में कमरे की छत से लटका हुआ मिला था।

फरजाना के परिवार वालों ने फरजाना के पति साजिद और सास आशिया पर हत्या का आरोप लगाकर थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी पति साजिद और उसकी मां आशिया को जेल भेज दिया था।

रविवार सुबह 10 बजे के करीब चौधरी चरण सिंह कारागार के बैरक नंबर एक के शौचालय में हत्यारोपी साजिद का शव गरम चादर के फंदे से लटका हुआ मिला। जैसे ही परिवार के लोगों को सूचना मिली तो साजिद की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया वहीं परिवार के लोग थाना लिसाड़ी गेट पहुंचे और और मृतक साजिद की हत्या का ससुराल वालों पर आरोप लगाया।

साजिद के भाई राशिद का आरोप है कि जेल में साजिद की हत्या की गई है, क्योंकि साजिद कि ससुराल वालों की ओर से लगातार उसे जेल में जान से मरवाने की धमकियां मिल रही थी फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

EIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर, आवेदन की तारीख बढ़ी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंजीनियर इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में...

Vitamin C-Rich Foods: शरीर को चाहिए भरपूर विटामिन C? इन 10 फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img