नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पूर्वी तट रेलवे (ECoR) ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961 के तहत की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), भुवनेश्वर को सौंपी गई है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन रेलवे के विभिन्न डिवीजन, वर्कशॉप और मुख्यालय में अलग-अलग ट्रेडों के लिए किया जाएगा।
श्रेणीवार पदों का विवरण
श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR) 633
अनुसूचित जाति (SC) 251
अनुसूचित जनजाति (ST) 116
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 435
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 164
दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) 50
पूर्व सैनिक (ESM) 42
कुल 1,599
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित पात्रता, ट्रेडवार पद, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देखी जा सकती है।

