Wednesday, September 16, 2026
- Advertisement -

UP News: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा आरोप, बोले- फार्म हाउस में रची गई मेरी हत्या की साजिश, उच्चस्तरीय जांच की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

UP News: उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो में दावा किया कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि वह यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं और उनके पास इस संबंध में जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि कथित हत्या की साजिश के साथ-साथ बाराबंकी में हुई घटना में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जाए। सांसद ने कहा कि जांच के जरिए पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

‘मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता’

अपने विरोधियों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मौत एक दिन सभी को आनी है और वह मौत से डरकर नहीं जी सकते। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मौत किसी के हाथों लिखी होगी तो वह हो जाएगी, लेकिन उनके समर्थकों ने साथ दिया तो विरोधियों को उत्तर प्रदेश से पलायन करना पड़ेगा।

सांसद ने अपने बयान में अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सवाल केवल उनकी सुरक्षा का नहीं है, बल्कि प्रदेश में आम लोगों की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था का भी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक सुरक्षा प्राप्त निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सांसद के साथ दिनदहाड़े पत्थरबाजी की गई तथा पेट्रोल-डीजल जैसी ज्वलनशील चीजों से भरी बोतलों के जरिए उनके वाहन में आग लगाने का प्रयास किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ऐसी घटनाओं में आरोपी बेखौफ नजर आते हैं तो प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति क्या होगी।

गोंडा जाते समय बाराबंकी में रोका गया था काफिला

दरअसल, चंद्रशेखर आजाद हाल ही में गोंडा में व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी में टोल प्लाजा के पास उनके काफिले को रोके जाने की बात सामने आई थी।

इस दौरान सांसद के समर्थकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई थी। घटना के बाद चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन पर कई आरोप लगाए थे और गोंडा जाने से रोके जाने पर सवाल उठाए थे।

अब उन्होंने इसी घटनाक्रम के बीच अपनी हत्या की कथित साजिश का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

गणपति विसर्जन में दिखा अंबानी परिवार का जोश, डांस करते नजर आए अनंत और राधिका

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

OPPO K14 Lite: 7000mAh बैटरी के साथ दमदार एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gadgets: Oppo K14 Lite भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस, कीमत 16,999 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here