- राइफल क्लब पहुंचने पर विजेता शूटरों का स्वागत
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने देवबन्द में आयोजित बलदेव सिंह सैकेंड मैमोरियल शूटिंग चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया गया। है। शामली पहुंचने पर शूटरों का जोरदार स्वागत किया गया।
सहारनपुर जनपद के देवबंद में 31 दिसम्बर से 3 जनवरी तक श्री बलदेव सिंह शूटिंग मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज पीयूष शर्मा निवासी मादलपुर ने एयर राइफल आई एसएसएफ यूथ पुरुष वर्ग में 596/600 अंको के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
निखिल पुंडीर निवासी महावतपुर ने एयर राइफल एनआर यूथ वर्ग में 390/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। काका नगर शामली निवासी वंश चौधरी ने एयर पिस्टल एनआर यूथ वर्ग में 372/400 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त करते हुए जनपद व राइफल क्लब का नाम रोशन किया। सोमवार को क्लब आगमन पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एवं कोच मुकेश चौधरी, अंशु चौधरी, सोनल तोमर, अक्षय कुमार, पुलकित राठी, हिमांशु मलिक, गौरव श्योरा, प्रशांत कुमार, गुलजार आदि उपस्थित रहे।

शगुन चौहान ने जीता स्वर्ण पदक
मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के निशानेबाजों ने सहारनपुर के देवबंद में हुई सैकेंड श्री बलदेव सिंह मेमोरियल शूटिंग चौम्पियन शिप में एक स्वर्ण एक रजत समेत दो पदक जीते, 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक चली शूटिंग चौम्पियनशिप में जसाला निवासी शगुन चौहान पुत्री मास्टर राजेन्द्र ने एयर पिस्टल सब जूनियर वूमेन स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
मोहम्मद कैफ पुत्र उस्मान खान निवासी लिलौन ने अंडर 14 एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। डीएम जसजीत कौर ने विजेता शूटरों का उत्साहवर्धनकर अशिर्वाद दिया। क्लब पहंचने पर विजेताओं का कोच नदीम मंसूरी, अंकुर मलिक आर्मी, आरिश, विवेक, तनु, तुषार, निक्की, साहिल आदि ने स्वागत किया।

