Monday, October 5, 2026
- Advertisement -

MP News: शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। 29 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों का मुद्दा उठाया और कहा कि इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

इंदौर में शिक्षक अभ्यर्थियों ने उठाई पद बढ़ाने की मांग

राहुल गांधी ने पत्र में बताया कि इंदौर में ‘छात्रा की गुंज’ कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पद बढ़ाने की मांग उनके सामने रखी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं, जिसका असर विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के 13,089 और वर्ग-2 के 10,800 पदों पर ही भर्ती निकाली गई है।

सीमित पदों से हजारों युवा नौकरी से वंचित

राहुल गांधी ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग है कि शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाए। इससे एक ओर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर चुके हैं, जबकि कुछ अतिथि शिक्षक के तौर पर स्कूलों में पढ़ा भी रहे हैं। इसके बावजूद पद सीमित होने के कारण उन्हें स्थायी नौकरी का इंतजार करना पड़ रहा है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे कई अभ्यर्थी अब आयु सीमा के करीब पहुंच चुके हैं।

आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने पत्र में शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन और भूख हड़ताल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान भी कुछ अभ्यर्थियों के घर सरकार की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे उन्हें डराने का प्रयास किया जा रहा है।

नोटिस वापस लेने और अभ्यर्थियों से मिलने की मांग

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आंदोलनरत शिक्षक अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस तत्काल वापस लेने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनने की अपील की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर मणिशंकर अय्यर के सवाल, सीईसी के कामकाज पर भी साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पाकिस्तान और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here