Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

दिन में खिली चटक धूप, शाम को बरसे बदरा

  • बारिश होन के बाद कोहरे से निजात, ठंड बढ़ी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सोमवार सुबह ही सूर्यदेव के दर्शन होने और चटख धूप निकलने पर कई दिनों से सर्दी का सितम झेल रहे लोगों को राहत मिली। लेकिन शाम होते ही आकाश पर काले बादल छा गए और बारिश होने लगी। बारिश के बाद कोहरे से निजात मिल गई है लेकिन ठंडक से निजात नहीं मिल पाई है।

गलन वाली सर्दी में कई दिनों तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके थे। दिन में कोहरे और रात्रि में पड़ने वाले पाले की चपेट में आकर मनुष्य, पशु-पक्षी एवं वनस्पति भी बेजार हो चली थी। खेतों में पाले से सफेद बर्फ सी चादर बिछी नजर आती थी।

सोमवार सवेरे आसमान में सूर्य के दर्शन हो गए थे और पिछले कई दिनों से पड़ रही कडाके की ठंड से लोगों को कुछ राहत मिल मिली। आसमान के साफ होने के कारण खिल खिलाती धूप निकली और सर्दी से लोगों को निजात मिल सकी। सोमवार को सुबह तापमान काफी हद तक सही बना रहा। लेकिन दोपहर होते ही सूर्य को एक बार फिर काले बादलों ने ढ़क लिया और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके, जिसके बाद सर्दी फिर से सताने लगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img