Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर युवक की मौत

  • राहगीरों ने ट्रैक्टर-ट्राली समेत चालक को पकड़ा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मेरठ-करनाल हाइवे पर शहर में लांसर्स स्कूल के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने आरोपी चालक को ट्रैक्टर-ट्राली समेत पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव मुंडेट खुर्द निवासी प्रविंद्र (38) किसी काम से शामली शहर में आया था। शाम के समय करीब छह बजे प्रविंद्र पैदल ही अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही मेरठ-करनाल हाइवे पर शहर में लांसर्स स्कूल के पास पहुंचा और सड़क पार कर रहा था तभी झिंझाना की तरफ से आई गन्ने से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने प्रविंद्र को कुचल दिया।

आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया तो राहगीरों ने उसे दबोच लिया। साथ ही पुलिस को सूचना देते हुए घायल प्रविंद्र को शामली सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल में पहुंचे शव देखकर उनमें कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उधर, राहगीरों ने आरोपी चालक और ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। देर रात तक इस मामले में तहरीर देने की कार्रवाई की जा रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img