Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

10 सालों से वांछित 25 हजारी समेत दो बदमाश दबोचे

  • वांछित अपने दोस्त के मकान में शरण लिए हुए था

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: पिछले 10 सालों से वांछित चल रहे हरियाणा निवासी 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गांव गांव सिंगरा में दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने टॉप-10 और गोकशी के सक्रिय अपराधी को टपराना ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पास से अवैध असलाह बरामद हुआ है।

सोमवार को हरियाणा के जनपद रोहतक के थाना सदर रोहतक क्षेत्र के गांव रिठानी निवासी संजीत उर्फ टीनू पुत्र रामचंद्र उर्फ रामा को मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार की मध्यरात्रि में झिंझाना क्षेत्र के गांव सींगरा में मंदिर के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब संजीत अपने दोस्त साबिर पुत्र इलियास के घर में शरण लिए हुए था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा तथा एक कारतूस जिंदा 315 बोर के साथ एक संदिग्ध बाइक बिना नंबर की बरामद करने का दावा किया है।

थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया संजीत शातिर अपराधी है संजीत पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था जिस पर 2500 रुपये का इनाम घोषित है। वहीं पुलिस ने थाने के टॉप-10 व गोकशी के सक्रिय अपराधी यूनुस पुत्र सलीम निवासी टपराना थाना झिंझाना को टपराना ईदगाह के पास से गिरफ्तार करने का किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा तथा जिंदा कारतूस 315 बोर को बरामद किया है।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। ‌थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया यूनुस गोकशी का यह सक्रिय और शातिर अपराधी है। यूनुस पर इसके अलावा भी गोकशी के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img