Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

वर्ष 2021 चुनावी वर्ष, कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी लगन से कार्य करें: डा पालीवाल

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता व ब्लाॅक अध्यक्ष रवि कश्यप के संचालन में मायापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की और से आयोजित मासिक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि 2021 चुनावी वर्ष है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी लगन के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए।

कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक कांग्रेस की रीति नीतियों का प्रचार करें।चुनावों में पार्टी को विजयी बनाकर प्रदेश में सरकार बनानें में सभी कार्यकर्ता योगदान करें। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि संगठन की बैठकों का लगातार आयोजन किया जाना चाहिए। चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो सभी को उसकी जीत के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए।

ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप एवं मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व हरिद्वार की जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को बुलंद करने में पूर्ण सहयोग कर रहा है। सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार करे। पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविश भटीजा, कैलाश भट्ट, महावीर वशिष्ठ ने कहा कि कुंभ कार्योें में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता के साथ संघर्ष करें।

पुष्पा जोशी, महंत श्याम पुरी, हरीश साहनी, आकाश भाटी, तुषार कपिल, बलराम गिरी कड़क, कन्हैया चंचल आदि ने भी विचार रखे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सुंदर गिरी, गार्गी राय, नीलम शर्मा, इंद्र कुमार गौड, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, शिव कुमार कश्यप, तरुण सैनी, आनंद पांडे, डा.दिनेश पुंडीर, शिवम गिरी, करण सिंह राणा, राहुल प्रियंका गांधी ब्रिगेड के ब्लॉक अध्यक्ष सनी मल्होत्रा, शिव कुमार जोशी, अंजू, कमला, रूबी राय, सीता, ममता पांडे, राधा मित्तल, गीता देवी, दीपक कोरी, ओम प्रकाश, धर्मपाल सिंह, अनिल शर्मा, मधुकांत गिरी, ऋषभ कांत गिरी, गोविंद निषाद, श्रीधर, कन्हैया चंचल, प्रवीण वाल्मीकि, पवन अरोड़ा, अनीता, सुनीता, आशीष भारद्वाज, सोनू गिरी, राहुल चैहान, कृष्णा, ओम पहलवान, एकलव्य गोस्वामी, महिंद्र, शुभम जोशी, हिमांशु ठाकुर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img