Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

केंद्र की मोदी और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: भारतीय जनता पार्टी सुभाष नगर मंडल की एक बैठक हरिद्वार रोड बेलडी स्थित कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल प्रधान की अध्यक्षता व महामंत्री चमन सिंह कंडारी के संचालन में आयोजित की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल प्रधान द्वारा प्रदेश व जिला नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार मंडल के सभी 16 शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाली बूथ बैठकों को सफल बनाने के लिए सभी 16 शक्ति केंद्रों पर मंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय गई।

केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय में सभी को अवगत कराया गया। बैठक में कलियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे जय भगवान सैनी , भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सैनी, मंडल महामंत्री चमन सिंह कंडारी, प्रमोद शर्मा मंडल उपाध्यक्ष ,राकेश सैनी, राव एहसान, कमला बमोला, मदन प्रजापति मंडल मंत्री, अरविंद शर्मा, राकेश गिरी, जनेश्वर प्रसाद, मोहम्मद यूसुफ, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश रोड, पूर्व जिला मंत्री संजय सैनी ,उपाध्यक्ष देशपाल रोड, आईटी प्रमुख नितिन शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख आरती, बोखडी महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री कमला कैंथोला, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। बैठक की समाप्ति के दौरान केंद्र की मोदी और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की उपलब्धियां भी बताई गई। जिसमें वक्ताओं ने पार्टी के सभी मौजूदा एवं पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की उपलब्धियां और भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...
spot_imgspot_img