Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

सौ जरूरतमंद छात्रों को जर्सी देकर सराहनीय कार्य किया: एसपी

  • स्कूल में पढ़ने वाले छात्रोंं को सर्दी से मिलेगी राहत:अनामिका यादव
  • युवा भारत सेवा समिति ने दो पुलिस उपनिरीक्षकों को किया सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: युवा भारत सेवा समिति के तत्ववधान में राजकीय इंटर कालेज के कक्षा 9 एवं 10 के सौ छात्रो को जर्सी वितरण कार्यक्रम किया। इस मौके पर जर्सी वितरण समारोह को संबोधित करते हुए एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि जरूरतमंद व निर्धन छात्रों को जर्सी वितरण कर समिति ने सराहनीय कार्य किया है। वहीं कालेज की प्रधानाचार्या डा. अनामिका यादव ने कहा कि जर्सी प्राप्त करने वाले जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से राहत मिलेगी।

मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में युवा भारत सेवा समिति द्वारा आयोजित जर्सी वितरण समारोह में 100 छात्रो को एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने जर्सी वितरण करते हुए कहा कि इस भीषण सर्दी में युवा भारत सेवा समिति द्वारा गरीब छात्रो को निशुल्क जर्सी वितरण करके एक अच्छा कार्य किया है।

उन्होंने इस प्रकार के कार्य करने में अन्य समाज सेवी संस्थाओं को भीआगे आने को कहा। युवा भारत सेवा समिति की ओर से मंडावली थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान और पुलिस अधीक्षक पी आर ओ पवन कुमार को जनपद में सबसे कम उम्र के सब इंस्पेक्टर होते हुए जनता के बीच मृदुभाषी व्यवहार करने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

37 2

प्रधानाध्यापक अनामिका यादव ने कहा कि युवा भारत सेवा समिति पिछले कई वर्षों से जर्सी वितरण कार्यक्रम करती आ रही है, इसी के चलते आज युवा भारत सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय में पढ़ रहे गरीब छात्रों को स्वेटर मिलने से छात्रों की मदद हुई हैं।

बाबूराम तोमर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में युवा भारत सेवा समिति के अध्यक्ष शुभेन्दु चक्रवर्ती, डॉक्टर के सी मठपाल, कुंवर संसार सिंह, योगेश राणा, सफदर आमिर, बलराम सिंह, विकास कश्यप, संजीव कश्यप शुभम, रवि अग्रवाल, भारत सिंह, नौशाद अख्तर, डॉ सत्यपाल सिंह, इकबाल हिंदुस्तानी मौजूद रहे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img