Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

अधिवक्ताओं ने तहसील में किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: हाइवे पर बने गहरे गड्ढो को लेकर तहसील अधिवक्ताओं ने तहसील पर जमकर हंगामा किया। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पत्र देकर उन्होंने हाइवे पर बने गड्डों को भरवाने की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

तहसील न्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर ईपीई से डूंडाहेड़ा चौकी तक गहरे गड्ढे बने हुए है। जिनके चलते आए दिन दुर्घटनाए होती रहती है।

यही नहीं तहसील के मुख्य द्वार पर गहरे गड्ढो के साथ सड़क से उखड़ी हुई रोडिया भी फैली हुई है। जिनसे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार आन लाइन भी की। शिकायत में परियोजना निदेशक ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर लोनी से पेरिफेरेवल हाइवे का हिस्सा गाजियाबाद में बताकर इतिश्री कर ली।

उन्होंने जल्द से जल्द हाइवे पर गड्ढे भरवाने की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। डीडीओ हुबलाल ने उन्हें जल्द गड्ढे भरवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हरिओम शर्मा, रामेश्वर दयाल पंवार, नरेद्र त्यागी, नवाब सिंह धामा, भूपेंद्र सिंह, नवीन त्यागी, राजीव धामा, राजेश कुमार, राकेश कौशिक, लोकेंद्र ढाका, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img