Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट में 11 जनवरी को किसान आंदोलन पर अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने 11 जनवरी तक सुनवाई को स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने एक वकील की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम किसानों की स्थिति को समझ रहे हैं। दरअसल नए कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को लेकर कुछ वकीलों ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।

इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर अब सुनवाई 11 जनवरी यानि आने वाले सोमवार को की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें हालात में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।

इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हम बात कर रहे हैं। वहीं अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष किसी मुद्दे पर सहमत हो जाएंगे। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम इस बात से बाकिफ हैं और चाहते हैं कि बातचीत और आगे बढ़ें।

इसके अलावा सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कहना है कि इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। इस पर मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि हम सोमवार को इस मामले को देखेंगे और अगर बातचीत सकारात्मक रही तो हम सुनवाई को टाल देंगे।

बता दें कि कृषि कानून के मुद्दे पर सरकार और किसान दोनों ही पीछे हटने का तैयार नहीं हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं ले लेती और न्यूनत समर्थन मूल्य व्यवस्था बनी रहना सुनिश्चित नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने सात जनवरी को बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो गणतंत्र दिवस पर पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर परेड करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img