- कार्यक्रम में अपना दल (एस) को कार्यकर्ताओं से मजबूत करने का किया आह्वान
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: अपना दल के मौलाना अफसर जमाल प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मंच) का किरतपुर में नवीन कुमार भारती के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बहन अनुप्रिया पटेल राष्टीय अध्यक्ष अपना दल (एस) को मजबूत करने का प्रण लिया गया।

बुधवार की रात आयोजित कार्यक्रम में मौलाना अफसर जमाल ने बताया कि संगठन के लिए एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। किसी भी कार्यकर्ता को कोई समस्या आती है, तो पार्टी उनके साथ आधी तैयार है।
बैठक में जिलाध्यक्ष एसएसटी मंच नवीन कुमार भारती ने अधिक से अधिक पार्टी से जुड़ने को आह्वान किया। बैठक में दनपाल सिंह जिला अध्यक्ष (हरिद्वार), मेहताब चौहान (जिला अध्यक्ष शामली), जिला महासचिव महिला मंच खलदा बेगम, मोहित भारती ,जीतू सिंह, डा.हसन, मोहम्मद मुशाहिद, सलमा, गुलशन, नितिन कुमार, अमित कुमार, रूमा देवी, गंगा देवी, खालिद हुसैन, धनी सिंह व सुमन देवी आदि मौजूद रहे।

