- ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नजीबाबाद को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दे कर मंदिर परिसर में महिला से हुयी दरिंदगी के मामले में जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुंच कर उन्होंने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को सौैंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बदायूं जनपद के एक मंदिर में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना, दरिंदगी करते हुए उसकी हत्या कर दी गयी। इस मामले को वहां की पुलिस दो दिनों तक छिपाती रही। दरिंदों की ओर से की गयी भयावहता हैवानियत की पराकाष्ठा है।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी काफी चिंतित है। उन्होंने पत्र में महामहिम राज्यपाल से उत्तर प्रदेश सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश देने, उक्त मामले में घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अबरार अहमद, जीशान, खुर्रम खान, मौहम्मद आदिल, नवाब अहमद, साबिर, मौहम्मद इब्राहिम, मौहम्मद हनीफ, इमरान अहमद आदि मौजूद रहे।

