- विधायक ने की पूजा अर्चना, छप्पन भोग प्रसाद लगाया
- मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं पौष बड़ा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रागण में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
गुरूवार को शहर के श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर वार्षिकोत्सव एवं पौष बड़ा महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना में भाग लिया।
इस दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। पूजा अर्चना पंडित अनिल पांडे द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर विशाल भडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी अपने हाथों से भंडारे में प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी, महामंत्री राजकुमार मित्तल, पंडित दिनेश पाठक, बिजेन्द्र गौतम, पुनीत द्विवेदी, रमेश चंद धीमान, मुकेश मैनेजर, जोगेन्द्र पाल सेठी, अमित, संदीप नामदेव, अमित प्रजापति, वंश नामदेव, शिवम गिरी, देवाशीष वर्मा, रवि संगल, विवेक कश्यप आदि उपस्थित रहे।

