- मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल को सौंपा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन शामली एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शामली के पदाधिकारियों ने परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सम्बंधी विसंगतियों के निस्तारण की मांग को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सदर विधायक तेजेंद्र को सौंपा।
गुरूवार को यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सिकेंद्र निर्वाल व राष्ट्रीय शैक्षिक महासघं के जिला संयोजक पीयूष कुच्छल के नेतृत्व में शिक्षकों ने संयुक्त रूप से परिषदीय शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण संबंधी विसंगतियों के निस्तारण के संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सदर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल को सौंपा।
उन्होंने विधायक से ठंड व कोहरे के कारण परिषदीय विद्यालयों में भी माध्यमिक कॉलेजों की भांति प्रात: काल के समय में परिवर्तन कराने के लिए आग्रह किया गया। जिस पर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल द्वारा दोनों संगठनों की संयुक्त दोनों मांगों पर कार्यवाही कराने के लिए आश्वासन दिया।
इस अवसर पर यूटा के जिला संयोजक नितिन पंवार, आदित्य कुमार, राज कुमार, पवन जावला, उधम सिहं मलिक, विपिन कुमार, राजीव कुमार, सुनील पंवार, भूपेश कुमार, संजीव खोखर, विकास कुमार, मनीष जावला, आदेश पंवार, विवेक मलिक, विवेक बालियान, गौरव कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

