- गुस्साए सफाई कर्मियों ने की पालिका में तोड़फोड़, भारी पुलिस बल मौजूद
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: नगर पालिका में तैनात महिला सफाई कर्मी उषा देवी पत्नी जयचंद निवासी पीर का बाजार स्योहारा कई माह से अपनी जरुरत क़े लिए फंड निकलने क़े लिए चक्कर काट रही थी। उसी क्रम में उषा देवी गुरुवार को भी नगर पालिका पहुंची। आरोप है नगर पालिका क़े बड़े बाबू देवेन्द्र सिंह ने महिला क़े साथ अभद्र वयवहार किया।

जिसके बाद घर पहुँच कर महिला सफाई कर्मी उषा देवी (45) की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं सैकड़ों की संख्या में बाल्मीकि समाज व सफाई कर्मी उषा देवी क़े शव को लेकर नगर पालिका पहुंचे और मौके पर मौजूद प्रधान लिपिक देवेंद्र क़े साथ मारपीट करते हुए मुआवजे की मांग को लेकर नगर पालिका में जमकार तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ भारी पुलिस बल क़े साथ नगर पालिका पहुंचे और प्रधान लिपिक देवेंद्र को सकुशल थाने पहुँचाया।


मृतका क़े परिजनों व सफाई कर्मियों की मांग है कि प्रधान लिपिक को तुरंत बर्खास्त किया जाये और मृतका क़े परिजनों को मुआवजा दिया जाये। समाचार लिखे जाने तक शव नगर पालिका में मौजूद है और भारी पुलिस बल और सफाई कर्मी मौजूद हैं। सफाई कर्मियों और पालिका क़े ईओ एपी पांडेय क़े बीच वार्ता चल रही हैं। ईओ एपी पांडेय का कहना है कि जो घटना घटी उसका उन्हें बहुत दुःख है। मामले की जाँच की जा रही है। घटना में जो भी दोषी पाया जायेगा जाँच कर कार्यवाई की जाएगी।

