- निरीक्षण के बाद अफसरों ने दिये निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: मुरादनगर में श्मशान घाट की घटना होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रवैये पर गुरुवार को रोहटा गांव में अधिकारियों ने निर्माणाधीन शमशान घाट में प्रयुक्त की जा रही सामग्री का निरीक्षण किया। साथ ही साथ श्मशान घाट के ढांचे की संरचना को भी परखा।
कुछ दिन पूर्व रोहटा गांव के श्मशान घाटों की जर्जर हालत को लेकर भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा द्वारा जिलाधिकारी मेरठ के बालाजी से शिकायत की थी। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। रोहटा अमानुल्लापुर मार्ग पर एक श्मशान घाट पूर्ण रूप से रंग पुताई सीसी टाइल्स एवं चारों तरफ से सीमेंटेड कर दिया गया।रोहटा गांव के दूसरे श्मशान की हालत बहुत जर्जर थी।
शिकायत कर अधिकारियों के साथ मिलकर ध्वस्त कराया। रोहटा गांव के पास कर श्मशान घाट तैयार करवाया जा रहा है निर्माणधीन श्मशान घाट के निरीक्षण के दौरान मौके पर एडीओ पंचायत विवेकानंद एवं सेक्रेटरी मनोज शर्मा से मांग रखी कि श्मशान घाट में चार पिलर के स्थान पर 6 पिलर और शेड की ऊंचाई 10 फुट की जगह 13 फुट रखी जाए। जिससे अग्नि प्रज्वलित होने के बाद दीवारों एवं छत में लगे सीमेंट को कोई नुकसान न हो। इस दौरान महानगर कार्यकारिणी सदस्य संदीप पाराशर, इंद्रपाल सिंह, मनोज कुमार, विनोद कुमार, सतपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

