Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सीएम त्रिवेंद्र ने विभिन्न योजनाओं के लिए 100 करोड़ स्वीकृत किए

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: विकास कार्यों से जुड़ी विभिन्न येाजनाओं के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरूवार को 100 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी। इनमें अधिकांश विकास कार्य गृह, पेयजल व स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, कृषि एवं कृषि कल्याण, पर्यटन, आयुष, शहरी विकास से जुड़े हैं। सरकारी स्कूलों की नवीं कक्षा में पढ़ रही बालिकाओं के लिए चल रही साइिकल योजना के तहत भी सीएम ने 14.07 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया।

पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाली बालिकाओं को साइकिल की कीमत के बराबर धनराशि दी जाएगी। जिसे चार साल की एफडी के रूप में दिया जाएगा। जबकि मैदानी जिलों की बालिकाओ को साइिकल दी जाएगी। करीब 50 हजार छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि इस धनराशि को डीबीटी के जरिए छात्रों को दिया जाएगा।

पर्यटन विभाग की 13 डिस्ट्रिक्ट- 13 न्यू डेस्टिनेशन योजना के तहत नैनीताल के लिए 3.52 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इससे नैनीताल में चिह्नित मुक्तेश्वर सर्किट को हिमालय दर्शन थीम के आधार पर विकसित किया जाना है। इस योजना के लिए 3.52 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए 40 फीसदी यानि 1.41 करोड़ की राशि जारी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img