Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

तीन बच्चे की मां ने पति को छोड़ चार बच्चों के बाप से की कोर्ट मैरिज

  • बिना तलाक दे महिला ने कस्बे के ही दूसरे युवक से रचाई शादी

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: क्षेत्र के हर्रा कस्बा में एक अजीबोगरीब वाकिये में तीन बच्चों की मां ने अपने पति व बच्चों को छोड़कर कस्बे में हीं चार बच्चों के पिता से कोर्ट मैरिज कर के शादी रचा ली। यही नहीं महिला ने थाने पर पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई, जहां पुलिस ने महिला को उसके नए पति के साथ भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की मां को मजदूर पति रास नहीं आया तो वह कस्बा निवासी डेयरी संचालक को दिल दे बैठी। यही नहीं उसने उससे कोर्ट मैरिज कर थाने पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। हालांकि इस अजीबोगरीब मामले को लेकर पशोपेश में पड़ी पुलिस ने कानून के आधार पर कोर्ट मैरिज के कागज देखने के बाद पुलिस ने महिला को प्रेमी के संग भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक कस्बे में रहने वाली एक महिला का पति मजदूरी कर अपना पालन पोषण कर रहा है, जो पत्नी को रास नहीं आया तथा उसने पड़ोस में डेयरी चला रहे एक युवक को अपना दिल दे दिया। गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर गुरुवार को महिला थाने पहुंची और अपनी सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई। उसके पति ने उसको घर ले जाने का काफी प्रयास किया परंतु वह टस से मस नहीं हुई।

जिसके बाद पुलिस ने महिला को कोर्ट मैरिज के आधार पर के नए पति के साथ सुरक्षा के बीच भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि महिला कोर्ट मैरिज कर के थाना आई थी और उसने सुरक्षा की मांग की थी जिस पर उसको सुरक्षा मुहैया करा दी गई और वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img